Mumbai

अयोध्या से पधारे पूज्य गायत्री नंदन महाराज द्वारा कल्याण में श्री राम कथा

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
कल्याण।
उत्तर विकास सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित तुलसीकृत श्री रामचरितमानस कथा का भव्य शुभारंभ परदेसी ग्राउंड, कल्याण (प) में किया गया है। यह श्री राम कथा 14 अप्रैल से शुरू है जो 23 अप्रैल तक चलेगी। अयोध्या से पधारे पूज्य गायत्री नंदन महाराज जी द्वारा कथा का प्रवचन किया जा रहा है।
कथा के शुभारंभ अवसर पर महामंडलेश्वर चन्द्रदेवदास जी की पावन उपस्थिति रही। कार्यक्रम डॉ. विजय पंडित के मार्गदर्शन में और संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शोभा यात्रा एवं कथा प्रारंभ समारोह में नीरजा मिश्रा, डॉ. पद्मिनी कृष्णा, प्रिया शर्मा, अरुण दूबे, दिनेश दूबे, अनिल दुबे, संस्था के उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मिलिंद सिंह, महासचिव दिनेश अग्रहरि, कमलेश तिवारी तथा संस्था के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
इस कथा के मुख्य यजमान कासट परिवार के सदस्य हैं। समारोह में डॉ. विजय पंडित एवं रवि गुप्ता ने सभी धर्मप्रेमियों से प्रतिदिन कथा में पधारकर श्री रामचरितमानस का रसास्वादन करने का हार्दिक आवाहन किया है। उत्तर विकास सामाजिक संस्था के इस आयोजन का उद्देश्य समाज में राम भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। कथा प्रतिदिन सायंकाल परदेसी ग्राउंड में आयोजित की जा रही है।

Related posts

महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी को सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी (SSRU) ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

newsstand18@

बजरंग दल के नाम पर वोट चाहिए, लेकिन पहलवान बजरंग नही चलेगा: दिनेश प्रताप सिंह

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@