Mumbai

ईंधन महंगाई के खिलाफ मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में मुंबई कांग्रेस ने गुरुवार को दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र के बागेश्वरी मंदिर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गायकवाड़ और जिला अध्यक्ष श्रीमती भावना जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने महँगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, साइकिल रिक्शा और साइकिल का इस्तेमाल किया। कार्यकर्ता इन पारंपरिक वाहनों के साथ सड़क पर उतरे और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।जयकांत शुक्ला ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “अगर सरकार ईंधन के दाम कंट्रोल करने में पूरी तरह असफल हो रही है तो कम से कम मुंबई में पारंपरिक वाहनों- बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी को चलाने की अनुमति दे दे। आम आदमी अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बोझ को नहीं सहन कर पा रहा है।”
प्रदर्शन में सेवादल के धनंजय तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष नकुल यादव, सुरेश तिवारी, प्रमोद मास्टर, बसंत मौर्या, मुकेश ओझा, आशीष उपाध्याय सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि तुरंत ईंधन की कीमतों में कमी की जाए और आम आदमी को राहत दी जाए।यह प्रदर्शन मुंबई कांग्रेस की महँगाई विरोधी मुहिम का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

Related posts

भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने पैडल चैंपियन वर्शिल त्रंबाड़िया को दी बधाई

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और सोनू निगम ने किया संगीत मासूम के एल्बम ‘बेदर्दी’ का भव्य लोकार्पण

newsstand18@