Uttar Pradesh

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश कुमार मासूम ने मनाया सेवा कार्य पर्व

सरकारी अस्पताल में फल वितरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिठाई और 101 महिलाओं को साड़ियां भेंट

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
खुर्जा (उप्र)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, व्यवसायी एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने सेवा-संकल्प और सुशासन की भावना के साथ विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुनि स्थित सरकारी अस्पताल से हुई, जहां मुकेश कुमार मासूम ने सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए। इसके बाद वे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया।
इस मौके पर भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनसेवा और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े होने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण देश की प्रगति की मजबूत आधारशिला है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना वंचित वर्ग की बालिकाओं को आवासीय शिक्षा देने की महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
उच्च शिक्षित और मिलनसार मुकेश कुमार मासूम ने 101 सम्मानित महिलाओं को साड़ियां भी वितरित कीं। कई बस्तियों में दीप आवंटित किए गए, ताकि प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद का दीया जलाया जा सके।
इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश गौतम, अभिनेता संगीत मासूम, सीमा, नंद किशोर रजत, बंटी सिद्धार्थ, टिंकू सिंह, योगेश गौतम तथा प्रिंसिपल पुनिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव का भव्य सम्मान, जनता के बीच लोकप्रियता को लेकर मिली सराहना

newsstand18@

मां विंध्यवासिनी के धाम में पंडा ने किया पाप, महिला दर्शनार्थी से छेड़छाड़

newsstand18@

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल के रूप में कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं को दिए नए आयाम

newsstand18@