Uncategorized

मालाड सहकारी बैंक ने सूखाग्रस्त किसानों के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 11 लाख का दिया योगदान

विजय यादव/न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
बोरीवली के प्रसिद्ध कोरा केंद्र नवरात्रि उत्सव मंच पर ‘द मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड’ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को सूखाग्रस्त किसानों की सहायता हेतु ₹
11 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कराई गई।
बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा के नेतृत्व में यह चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया। बैंक ने अतीत में भी किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। वर्ष 2019 में बैंक ने 91 लाख रुपए, वर्ष 2025 में 11 लाख रुपए तथा इस वर्ष 2026 में भी 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
इस अवसर पर विधायक श्री संजय उपाध्याय, विधायक श्री योगेश सागर, बैंक अधिकारी श्री गायकवाड़, श्री संदीप उपाध्याय, श्री नितीन भोईटे, श्री संजय पराडकर, श्री दिलेश किरवे और श्री चंद्रेश सिंह उपस्थित रहे।
संकट के समय अन्नदाता किसानों की सहायता करना समाज का कर्तव्य है। मालाड सहकारी बैंक इस दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

Hole 26 at Shepard Hollow in Southeast Michigan

newsstand18@

Tropics victory would be emotional for Dean Ivory

newsstand18@