News

SC में जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(3) को असंवैधानिक करार देने की मांग

नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, कानून का ये प्रावधान खत्म करने की मांग।
सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा दी है। जिसके बाद कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता रद्द (MP Membership Disqualified) हो गई है। वहीं अब सदस्यता खत्म करने के प्रावधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दाखिल की गई है। केरल की रहने वाली आभा मुरलीधरन ने राहुल गांधी के मामले का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की है। याचिका में महिला ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(3) को असंवैधानिक करार देने की मांग की है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया मे प्रधानमंत्री ने कहा भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है

newsstand18@

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने ‘डाक चौपाल’ पर जारी किया विशेष आवरण एवं विरूपण

newsstand18@

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@