News

प्रकाश सिंह बादल का निधन

parkash singh badal death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया। बादल 95 साल के थे। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। श्री बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इनका जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था।
उन्होंने वर्ष 1947 में राजनीति की शुरुआत की। सर्वप्रथम सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

इसके अलावा वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वे 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वे सांसद भी चुने गए। 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वे सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने।

Related posts

शरद पवार के इस्तीफे से आहत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

newsstand18@

महाराष्ट्र भारतीय अर्थव्यवस्था का पावरहाउस है: देवेंद्र फडणवीस

newsstand18@

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज राम के दरबार में

newsstand18@