News

तिली वार्ड में हो रही 7 दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति आज, विशाल भंडारा-महाप्रसादी वितरण

राज कुमार सोनी
सागर।
तिली वार्ड के पार्षद मनोज चौरसिया के संयोजन में सनराईज टाउन के पास स्थित प्रेम परिणय मैरिज गार्डेन में 1 अप्रैल से चल रही 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पूर्णाहुति दिवस पर श्रीधाम बरसाना से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक परमपूज्य पं. श्री स्नेह बिहारी जी महाराज ने आयोजनस्थल पर उमड़े विशाल श्रद्धालु समुदाय को उधौ-गोपी संवाद का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि यूं तो दुनिया में प्रेम हर कोई करता है, पर उसका सही मायने बिरले ही जानते हैं। दुनियाई प्रेम सिर्फ स्वार्थ भरा है,क्योंकि उसके पीछे स्वार्थ निहित हैं। बिना स्वार्थ का खालिस प्रेम तो गोपियों और श्रीकृष्ण का है। प्रेम त्याग का दूसरा नाम है। अनपढ़ गोपियां प्रेम-मूर्ति हैं और ऊधौ जी प्रकांड ज्ञान-मूर्ति। लेकिन प्रेम के आगे ज्ञान फीका है। तभी तो जन्म के कुछ समय बाद से ही साढ़े 11 वर्ष तक बृज में रहे कान्हा के हमेशा के लिए पहले मथुरा व फिर व्दारिका चले जाने पर उनके प्रेम में विकल गोपियों को उधौ जी सांत्वना देने में पूरी तरह असमर्थ रहे, प्रेम के अविरल प्रवाह के समक्ष उनका ज्ञान किसी काम न आया।


महाराजश्री ने अपने प्रवचन में सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण के 8 विवाह, कैद से मुक्त करा 16600 नारियों के उद्धार सहित भागवत जी के अन्य प्रसंगों के जरिए भगवान के प्रति असीम प्रेम की महिमा विशद करते हुए उसकी जीवनोपयोगी महत्ता समझाई। दरिद्रता की कारुणिक स्थिति और संकोच की जद में फंसे सुदामा पर व्दारिकाधीश की कृपा, सच्ची मित्रता के प्रेम और उनके राजसी स्वागत-सत्कार की जीवंत सांगीतिक-स्वर प्रस्तुति कर पं. श्री स्नेह बिहारी जी महाराज ने पूर्णाहुति दिवस का समूचा माहौल ऐसा बना दिया कि श्रद्धालु समुदाय में कभी करुणा की अश्रुधार बहती, तो कभी हर्ष के अश्रुबिंदु छलकते रहे। महाराज जी ने इस अवसर पर अपनी मधुर वाणी में प्रसंगानुरूप कई भजन व भक्तिगीत भी सुनाए, जिनकी लय पर यहां मौजूद श्रद्धालु समुदाय खुद को थिरकने से नहीं रोक सका।
श्रीमती विमला चौरसिया, स्व. रामाप्रसाद चौरसिया, सुनील चौरसिया, शालिग्राम (गोवर्धन) चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया के सहसंयोजन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के इस पुनीत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे यहां विशाल भंडारा व महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समारोह के प्रमुख सहयोगियों में पूर्व पार्षद कैलाश चौरसिया, सुशील तिवारी घाना वाले, राजीव चौरसिया, इंजीनियर वीरेंद्र चौरसिया, पुरुषोत्तम चौरसिया (बिल्डर-कल्पधाम), पार्षद हेमंत यादव, इंजीनियर प्रकाश चौबे, मनमोहन चौरसिया, इंजीनियर संतोष चौरसिया, रामरतन चौरसिया, राहुल पटेल, विकास चौरसिया, फोटोग्राफर गौरव चौरसिया आदि का समावेश है।

Related posts

BSF 81वीं वाहिनी द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें, बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@