Uttar Pradesh

गाजीपुर के श्री कृष्ण अंबेडकर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव

News stand18 network
गाजीपुर।
यहां के भदेसर, बैरान में स्थित डॉ धरनी धर तिवारी के द्वारा बनाया गया श्री कृष्ण अम्बेडकर विद्यालय में हर साल की तरह इस बार भी वार्षिकोत्सव और अम्बेड़कर जंयती मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि रही  गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय सपना सिंह और साथ में जिला पंचायत सदस्य माननीय फेकू यादव उर्फ गांधी जी भी मौजुद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय सपना सिंह ने यहां मौजुद सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया और पुरस्कार वितरीत किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय सपना सिंह ने बच्चों को नारीशक्ति के बारे में भी बताया। हमारे देश के भविष्य को ये समझाने की कोशिश भी की कि अब हमारे देश की महिलायें लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। अब समय आ गया हैं कि महिलाओं को भी कम न समझा जाये। यही वजह हैं कि अब महिलाओं को भी पूरा सम्मान मिलना चाहिये। समय के साथ साथ अब महिलाएं सशक्त हो रही हैं, अपने हक की लड़ाई वो खुद लड़ भी रही हैं यही वजह हैं कि अब समाज में उन्हे भी सम्मान की नजरों से देखा जाता हैं। अगर इसी तरह महिलाये आगे बढ़ती रही तो वो दिन दूर नही जब हमारे देश की ओर देखने वाली हर निगाहों में हमारे देश की महिलाओं की प्रति सम्मान होगा।
अध्यक्ष सपना सिंह ने बेटीयों का हौसला बढ़ाने के लिये अपने ही जनपद का उदाहरण सामने रखा। माननीय सपना सिंह ने बेटीयों को बताया कि आपके ही जिले की मैं हूं और आज मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं। मैंने भी राजनिती में महिला होने के बावजुद अपना एक वजुद बनाया हैं। माननीय सपना सिंह ने ये भी बताया कि वर्तमान में गाजीपुर जिले के डीएम सहित 3 और महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं ने ही झण्डा गाड़ रखा हैं।

श्री कृष्ण अम्बेडकर विद्यालय का उद्देश्य
जैसा नाम से ही पता चल जाता हैं कि इस विद्यालय के नाम में ही भगवान कृष्ण और हमारे संविधान के जनक अम्बेड़कर जी नाम आ जाता हैं। इससे ही उद्देशय समझ में जाता हैं। इस श्री कृष्ण अम्बेडकर विद्यालय  की स्थापना भगवान श्री कृष्ण और बाबा साहेब अम्बेडकर की साकारात्मक सोच के साथ ही की गई हैं। इस विद्यालय को मूल उद्देश्य सभी गरीब बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिल सके। इस विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ललन तिवारी हैं, जो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम ए औऱ बी एड की शिक्षा ग्रहण की हैं। उन्ही के अगुवाई में शिक्षित अध्यापकों के द्वारा बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जा रही हैं।


विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक डॉ धरनी धर तिवारी हैं। जिनकी सोच की वजह से आज इस बेहतरीन विद्यालय का संचालन हो रहा हैं। चलिये पहले बताते हैं संस्थापक डॉ धरनी धर तिवारी जी के बारे में। डॉ तिवारी गाजीपुर के भदेसर के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में डॉ तिवारी दिल्ली में रह रहे हैं। डॉ तिवारी जी अर्थशास्त्र में डाक्टरेट की उपाधि ली है। डॉ तिवारी केन्द्र सरकार में लगभग 37 सालों से ज्यादा की सेवाएं दे चुके हैं। डॉ डी डी तिवारी केन्द्र सरकार के एमएसएमई विभाग के अस्सिटेट डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। रिटायर होने के बाद वर्तमान में डॉ डी डी तिवारी केन्द्र सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाजी में कन्सलटेन्ट व एकाउन्ट विभाग के मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। डॉ डी डी तिवारी से हमारी बात हुई तो उन्होने बताया कि जब वो छोटे थे औऱ गांव में रहते थे तब उस समय पढ़ाई के लिये  कोई अच्छा स्कूल पूरे जिले में नही था। उस समय डॉ तिवारी बहुत अभाव में किसी तरह से पढ़ कर इस मुकाम तक पहुचे। तभी से उनके मन ये चल रहा था कि अपने गांव के बच्चों के लि्ये कुछ किया जाये। तभी अचानक 1989 में गीता में लिखे कुछ ज्ञान की बातें याद आ गई और इसी क्रम में बाबा साहेब अम्बेड़कर की कुछ कही हुई बाते प्रेरणा के रूप में सामने आ गई और उसी क्षण इस विद्यालय की स्थापना की नींव रख दी गई। डॉ डी डी तिवारी ने बताया कि आज हम सब के लिये गौरव का क्षण हैं कि आज बाबा साहेब और भगवान श्री कृष्ण के सोच के अनुरूप के विद्यालय सुचारू रूप से चल  रहा हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय सपना सिंह ने हमारे विद्यालय आकर हम सब का गौरव बढ़ाया हैं।

नोट- अगर आप को इस विद्यालय के बारें अधिक जानकारी या इस विद्यालय में प्रवेश सम्बन्धी कोई भी जानकारी लेनी हो तो आप इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं 👇
9415574182
9869811726

Related posts

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

गुरुकुल द म्युजिकोलॉजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिर्षि पाणिनि गुरुकुल के बटुकों ने संगीत की बारीकियों को जाना

newsstand18@

चुनाव मे डाक विभाग की भी अहम भूमिका, जौनपुर में डेढ़ लाख से ज्यादा मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग और वितरण

newsstand18@