News Uttar Pradesh

अतीक अहमद बोला, “एक बार छूटने दो… मेरे बेटे को किन पुलिसवालों ने गोली मारी?”

Atiq Ahmad: माफिया अतीक अहमद बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनने के बाद से आहत है। मीडिया खबरों के अनुशार उसने जेल के भीतर खाना पीना छोड़ दिया है।
मिली जानकारी के अनुशार पूछताछ में अतीक अहमद ने पुलिसवालों को धमकी दी है। उसने मूंछों पर ताव देकर कहा है कि, एक बार छूटने दो। मेरे बेटे को किन पुलिसवालों ने गोली मारी।
उसने आगे कहा है कि, गद्दी की गर्मी क्या होती है मैं बता दूंगा। इस बीच अतीक अहमद ने जेल कस्टडी में खाना पीना छोड़ दिया है। कस्टडी में अतीक अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रहा है कि, मेरी पत्नी से मुझे मिलवा दो।
ज्ञात हो कि, झांसी में यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस खबर को जेल के भीतर सुनने के बाद अतीक अहमद आहत है।

Related posts

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, शब्दमधु पत्रिका 2024 का विमोचन, फूलों से खेली गई होली

newsstand18@

Cyclone Biparjoy: गुजरात की 56 ट्रेनें रद्द, बहुत जल्द खतरनाक रूप लेने के लिए तैयार

newsstand18@