Mumbai

“राजा उत्सव मना रहा है और इंसाफ की मांग कर रही बेटियां सड़क पर घसीटी जा रही हैं”

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
एक ओर भारत के प्रधानमंत्री नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे, वहीं उसी शहर में इंसाफ की मांग कर रही देश की बेटियों के साथ पुलिस बदसलूकी कर रही थी। आखिर यह कैसा लोकतंत्र है, जहां का राजा उत्सव मना रहा हो और बेटियां सड़क पर घसीटी जा रही हो। यह कहना है मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का।
न्यूज स्टैंड को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि, देश में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का लोकार्पण हो रहा है और वहीं बेटियों से उनका मान सम्मान छीना जा रहा है।
दिनेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि, यह डरावना है। जिसको पकड़कर जेल में डालना था वो आजाद घूम रहा है। जिनके सम्मान की रक्षा करनी थी उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा जा रहा है। हमने “हिटलर के राज” के बारे में सुना था लेकिन अब मोदी जी के शासन में उसे ही साक्षात देख रहे है, एक अपराधी को बचाने के लिये किस हद तक गिरेगी सरकार।

Related posts

महाराष्ट्र भारतीय अर्थव्यवस्था का पावरहाउस है: देवेंद्र फडणवीस

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

मोइन ए ख्वाजा ट्रस्ट का मेंहदी प्रतियोगिता संपन्न

newsstand18@