Mumbai News

पहले कटर से काटा फिर कुकर में उबाल कर कुत्ते को खिलाया…

Crime news: मुंबई से मीरारोड से एक बहुत हृदय विदारक खबर है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपने महिला पार्टनर को पेड़ काटने वाले कटर से क्रूरता पूर्वक काटा इसके बाद उसके शरीर के कुछ हिस्से को कुकर में उबालकर कुत्ते को खिलाया।
56 साल के व्यक्ति ने उसके साथ लिव-इन में रह रही 32 साल की एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बारे में पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबले ने मीडिया को बताया कि, मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा तो वहां महिला का शव मिला। जांच में पता चला कि मनोज साने और सरस्वती वैद्य यहां लिव-इन में रहते थे। मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा था जिससे वह महिला के टुकड़े करता था और फिर वह उन्हें कूकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था। हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया गया है।
कपल के एक पड़ोसी ने मीडिया को बताया, “वे कभी किसी त्योहार पर बाहर नहीं आते थे। हमें चूहे के मरने जैसी बदबू आ रही थी। मैं बुधवार को जब उनके घर गया तो उन्होंने घर नहीं खोला लेकिन रूम फ्रेशनर डाल दिया और फिर बैग लेकर बाहर निकले, उनके शरीर से भी वही बदबू आ रही थी, तब हमें शक हुआ।”

Related posts

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlíne

newsstand18@

‘वसुधैव कुटुंबकम्’ एवं ‘शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए’ की भावना से प्रेरित नवोदय विद्यालय रच रहे नित नए आयाम-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

सरकार का प्रयास वस्त्र उद्योग पर युद्ध का कम पड़े प्रभाव: टेक्सटाइल कमिश्नर वृंदा देसाई

newsstand18@