News

BSF 81वीं वाहिनी द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
रायपुर (छत्तीसगढ़)
। 81वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत एवं विश्व रक्तदान दिवस उपलक्ष्य में मेगा रक्तदान शिविर का बड़े पैमाने पर आयोजन किया। मुंबई 26 एससीजी, एनएसजी (ब्लैक कैट कमांडोज) के डी.सी. रह चुके कर्नल राजेश कुमार लंगेह जिनका हाल ही में छत्तीसगढ़ की बीएसएफ 81 वीं वाहिनी में स्थानांतरण हुआ है उन्होंने बताया कि यहां के सामरिक मुख्यालय मुल्ला कैम्प में कमांडेंट राकेश सिन्हा के नेतृत्व एवम् मार्गदर्शन में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में  सर्व प्रथम कमांडेंट राकेश सिन्हा ने स्वयं रक्तदान कर इस शिविर की शुरुवात की।
इस शिविर में श्री राजेश कुमार लंगेह (द्वितीय कमान अधिकारी), डॉ. तारिक अहमद,  शैलेन्द्र शर्मा उप-कमांडेंट, विकास यादव उप- कमांडेंट तथा डॉ. दिनेश समेत अनेकों बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने भी प्रसन्नतापूर्वक रक्तदान करते हुए रक्तदान के लिए सभी को जागरूक और प्रेरित किया।
  इस अवसर पर कमांडेंट राकेश सिन्हा ने सभी बीएसएफ अधिकारियों और जवानों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा समय- समय पर लगातार रक्तदान करते रहने की शपथ भी दिलवाई। 
कमांडेंट राकेश सिन्हा ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक ना केवल सीमाओं पर देश के दुश्मनों का रक्त बहाने को तत्पर रहते हुए देश को महफूज रखने के लिए आतुर रहते हैं अपितु देश के भीतर जरुरतमन्दों के लिए रक्तदान के माध्यम से अपना रक्त देने के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं । ये विशाल स्तर पर आयोजित  और बेहद सफल मेगा ब्लड डोनेशन कैंप इसका जीवंत सबूत है।
 शिविर के अंत में कमांडेंट राकेश सिन्हा ने शिविर में रक्तदान करनेवाले सभी बीएसएफ को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद दिया तथा उनको सम्मानित किया।

Related posts

पाटन जिले में पहली बार आयोजित हुई डाक टिकट प्रदर्शनी ‘पाटनपेक्स-2026’

newsstand18@

डाकघर की बचत योजनाएँ आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी सर्वाधिक लोकप्रिय: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@