News

प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस का हमला

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
राजनीति में कोई भी दल मौका मिलते ही अपने प्रतिद्वंदी पर हमला करने से नही चुकता। ऐसा ही एक करारा हमला कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा को लेकर किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, जिम्मेदारी से भागने का मेरा पुराना नाता, प्रचार के अलावा मुझे कुछ नहीं आता।
इस ट्विट के साथ कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर भी जारी की है, जिसके नीचे लिखा है,मणिपुर जल रहा है मैं चला अमेरिका। इसके पहले उन्नीस जून को भी ऐसा ही एक शाब्दिक हमला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर किया था, जिसमे लिखा था, गला सूखने का अर्थ घबराना। इस ट्विट के साथ भी एक तस्वीर लगाई गई है, जिसमे नरेंद्र मोदी को पानी पीते दिखाया गया है और बगल में राहुल गांधी एक तस्वीर लिए खड़े हैं। इस तस्वीर में नरेंद्र मोदी गौतम अडानी के साथ हवाई सफर करते दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस के इस ताजा ट्विट और तस्वीरों को उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। अब देखना यह है कि, भाजपा इसके जवाब में क्या जारी करती है।

Related posts

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बरसा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद रस

newsstand18@

देश की प्रगति और सशक्तिकरण में अग्रवाल समाज का योगदान प्रेरणादायी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

newsstand18@

‘वसुधैव कुटुंबकम्’ एवं ‘शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए’ की भावना से प्रेरित नवोदय विद्यालय रच रहे नित नए आयाम-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@