Mumbai

मुंबई के दिंडोशी विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मुंबई के दिंडोशी विधानसभा में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। उपस्थित नेताओं ने केक खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की शुभकामना दी।
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के महासचिव जयकांत शुक्ला व उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर दिंडोशी विधानसभा के सेवादल अध्यक्ष पंकज राय, दिनेश यादव, गैमर भाई, विजय कुमार सोनकर सहित तमाम गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

शरद पवार के इस्तीफे से आहत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

newsstand18@

मालाड के कुरार विलेज में दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला

newsstand18@

मालाड में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान चौक व रोड का उद्घाटन, 2026 कार्य-अहवाल का विमोचन

newsstand18@