Mumbai

भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उत्तर मुंबई में भाजपा की जनसभा सम्पन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर मुंबई द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के तहत एक सार्वजनिक विशाल जनसभा आयोजित की गई। ओपल कन्वेंशन हॉल, बोरीवली पश्चिम में भव्य तरीके से भारी बारिश के बीच हजारों की संख्या में प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और उत्तर मुंबई में भाजपा की बड़ी ताकत दिखाई। यह जानकारी भाजपा उत्तर मुंबई की प्रचार प्रमुख नीला सोनी राठोड़ ने दी है।
उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक एड.आशीष शेलार ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मजबूत जनसंपर्क बनाए रखने और आगामी नगर निगम चुनावों में सफलता हासिल करने के लिए अधिकतम वार्डों में विजय हांसिल करने की जिम्मेदारी लेने की चुनौती दी।
इस अवसर पर वि.एड. आशीष शेलार ने कहा कि एक समय था जब योगाभ्यास करने पर विरोधी दलोने उनका मजाक उड़ाते थे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस को मान्यता देकर दिखा दिया कि इस दुनिया में गरीब आदमी भी अपने सर्वोत्तम स्वास्थ्य का अधिकार रखता है।
आज योगाभ्यास भारत का एक ऐसी साधना है जिसका पूरे विश्व में सम्मान किया जाता है।
सांसद गोपाल शेट्टी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। गोपाल शेट्टी की ओर से सभी विधायकों और उत्तर मुंबई भाजपा के द्वारा नियम 377 के तहत इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया इस हेतू सांसद गोपाल शेट्टी का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक योगेश सागर, अतुल भातखलकर, विधायक मनीषा चौधरी, सुनील राणे ने वक्तव्य दिए और नौ वर्षों में भारत में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की।
जिला अध्यक्ष गणेश खणकर ने प्रस्तावना की और बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया। भारी बारिश में खचाखच भरे ओपल कन्वेंशन हॉल में गणेश खणकर ने जोर देकर कहा कि उत्तर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत ही भाजपा की शक्ति है।
इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष वि.एड.आशीष शेलार, सांसद गोपाल शेट्टी, योगेश सागर, अतुल भातखलकर, मनीषा चौधरी, सुनील राणे, प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी, मुंबई भाजपा सचिव विनोद शेलार, योगेश वर्मा, युनुस खान, प्रदेश सचिव रानी द्विवेदी, वरिष्ठ नेता एड.जयप्रकाश मिश्रा, महासचिव दिलीप पंडित, बाबा सिंह, निखिल व्यास, सभी नगरसेवक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और सर्व मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन महासचिव दिलीप पंडित ने कीया व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

newsstand18@

हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले विज्ञापन के खिलाफ भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने की मुंबई पुलिस में शिकायत

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlíne

newsstand18@