Mumbai

दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस उत्तर पश्चिम (उभाप्र) के जिला अध्यक्ष नियुक्त

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रखर समाजसेवी दिनेश प्रताप सिंह को कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ का उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष संजय ओझा ने की है।


जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दिनेश प्रताप सिंह ने मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड, संजय निरुपम, चरणजीत सिंह सप्रा, प्रकोष्ठ के मुंबई कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, पार्टी के सभी गणमान्य नेताओं के उम्मीदों पर सदा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन से और अधिक संख्या में हिंदी भाषी समाज को जोड़ने का निरंतर प्रयास करूंगा।
दिनेश प्रताप सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related posts

दिंडोशी विधानसभा में कांग्रेस सेवादल ने किया सत्याग्रह आंदोलन

newsstand18@

2024 मे फिर नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@