Mumbai News

बैनर लहराकर और नारे लगाकर अपना समय गुजार रहे विपक्षी दल: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज सुबह कहा था कि इंडिया को हराना मुश्किल है। जिसका राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने करारा जवाब दिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, इन पार्टियों का एक ही एजेंडा है मोदी जी को हटाना। लेकिन यह संभव नहीं होगा क्योंकि मोदी लोगों के मन में हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ये पार्टियां सिर्फ एक ही एजेंडा लेकर आई हैं कि मोदी जी को हटाओ।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि कोई कितना भी ऐसा एजेंडा ले आए, जब तक मोदीजी लोगों के मन में हैं, तब तक 36 नही 100 पार्टियां भी एक साथ आ जाएं, तो भी मोदी जी को लोगों के मन से नहीं हटा सकतीं।
उन्होंने कहा कि, आख़िर मोदी जी अपने काम, नेतृत्व और देश की प्रगति की वजह से लोगों के मन में हैं। गरीब कल्याण के एजेंडे को लागू करने के कारण मोदी जी आम लोगों के मन में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बारे में न सोचते हुए देश को सब कुछ देने का काम किया। इसीलिए तो मोदी जी लोगों के मन में हैं। इंडिया अलायंस में जो भी पार्टियां एक साथ आई हैं, वे देश के बारे में नहीं सोच रही हैं, बल्कि अपनी बंद हो रही राजनीतिक दुकानों को बचाने के लिए एक साथ आई हैं।
श्री फडणवीस ने कहा, आज सिर्फ पांच पार्टियों ने प्रधानमंत्री पद पर दावा ठोका है। विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार तय नहीं कर सकतीं। उनका कोई भी उम्मीदवार जनता को स्वीकार्य नहीं है। वे बैनर लहराकर, एकत्रित होकर और नारे लगाकर अपना समय गुजार रहे हैं। देवेन्द्र फड़णवीस ने ये भी कहा है कि मुझे नहीं लगता कि इसका कोई असर होगा।

Related posts

अप्पा पाड़ा अग्निकांड पीड़ितों के साथ हुई वादाखिलाफी के विरोध में रविवार को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

newsstand18@

समय रहते ही क्यों नहीं होती अवैध निर्माण पर कार्रवाई? फिल्म सिटी रोड का यह निर्माण कार्य बड़ा उदाहरण

newsstand18@

श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर जारी विशेष आवरण से देश-दुनिया में होगी इनकी ब्रांडिंग और प्रचार: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@