Mumbai

कांग्रेस के उत्तर भारतीय सभा में कुर्सियां करती रही इंतजार, लेकिन नही आया समाज

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क

मुंबई। मंगलवार को उत्तर पश्चिम मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में कांग्रेस की ओर से उत्तर भारतीय सभा का आयोजन किया गया था, जिसे संबोधित करने के लिए काशी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को आमंत्रित किया गया था। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां रखी गई थी। इसके साथ ही उत्तर भारतीय समाज को लुभाने के लिए भोजपुरी गीत संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन सभा के समापन तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा कोई आम उत्तर भारतीय समाज वहां नही पहुंचा। 

 दरअसल कांग्रेस उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर I.N.D.I.A. गठबंधन मे अपनी दावेदारी जता रही है। इसी के मद्देनजर शक्ति प्रदर्शन के तौर पर मंगलवार को गोरेगांव पश्चिम में उत्तर भारतीय सभा का आयोजन किया गया था। लक्ष्य था कि यहां बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज अजय राय और अन्य नेताओं को सुनने के लिए मौजूद रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से संजय निरुपम चुनाव लड़ने की तैयारी मे हैं। गोरेगांव पश्चिम में उत्तर भारतीय समाज बड़ी संख्या में रहता है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या यहां अधिक है। इसके बावजूद सभा का फ्लाप होना नेताओं के समझ मे नही आ रहा है। 

 कांग्रेस के भीतर अंदरखाने चर्चा है, कि संजय निरुपम पार्टी से जुड़े तमाम उत्तर भारतीय नेताओं को किनारे लगा कर आगे बढ़ने की नीति से चलते हैं, जिसकी वजह से जिले के तमाम उत्तर भारतीय कार्यकर्ता गोरेगांव को सभा में भीड़ जुटाने की उत्सुकता नही दिखाई। बात चाहे जो हो, अगर यही स्थिति आगे भी बनी रही तो आगामी चुनाओं मे कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

Related posts

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

“चुनाव के लिए हमारे जवान मारे गए…”, पुलवामा हमले पर उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर हमला

newsstand18@

बी. एम. रूइया गर्ल्स कॉलेज का हिंदी दिवस पर प्रोग्राम

newsstand18@