Entertainment

नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म LSD में संगीत मासूम की एक्टिंग की धूम

मुम्बई। नेशनल अवार्ड विजेता शॉर्ट फिल्म LSD में उभरते हुए कलाकार संगीत मासूम की अदाकरी को हर तरफ पसंद किया जा रहा है।
संगीत मासूम एक मंजे हुए प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इस फिल्म में संगीत मासूम मुख्य भूमिका में हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से संगीत मासूम ने फिल्म के किरदार को जीवंत कर दिया है।
इस फिल्म में उन्होंने छात्र जीवन में ड्रग एडिक्ट की भूमिका को साकार किया है।
संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय की ट्रेनिंग ली है। स्वर्गीय सरोज खान जी से उन्होंने न्रत्य की बारीकियां सीखी हैं।
LSD शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर आदित्य गुप्ता व प्रथमेश सोनी हैं। इसको आदित्य गुप्ता ने लिखा है। छायाकार प्रथमेश सोनी , सहायक निर्देशक सुर्खाब नलियथ और तनवी मेपनो हैं। सम्पादन और VFX देवेन्द्र शाह के है। प्रोडक्शन दिव्यांश उपाध्याय और सोहम पांचाल का है।
यह शॉर्ट मूवी ” बेस्ट प्रोमिसिंग डायरेक्टर ओफ द ईयर तथा बेस्ट एडीटर ओफ द ईयर का अवार्ड जीत चुकी है। सत्यभामा इन्स्टीट्यूट ओफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित भव्य समारोह में ये नेशनल अवार्ड दिये गये । यह फिल्म You tube पर रिलीज हो चुकी है। संगीत मासूम की लाजवाब अदाकारी के लिये इस फिल्म को अवश्य देखना चाहिए ।
फिल्म से जुड़ी पूरी टीम का कार्य सराहनीय है।

Related posts

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@