News Uttar Pradesh

श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर जारी विशेष आवरण से देश-दुनिया में होगी इनकी ब्रांडिंग और प्रचार: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
वाराणसी।
भारतीय डाक विभाग एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर 12 दिसंबर को एक विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया। प्रधान डाकघर, वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में इस विशेष आवरण पर अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष पर जारी डाक टिकट लगाकर इसका विरूपण किया गया। वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री रामनिवास कुमार, वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक श्री विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर श्री पीसी तिवारी, प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंसल और सचिव श्री राहुल गांगुली भी उपस्थित रहे।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विशेष आवरण जारी करते हुए कहा कि मिलेट्स सदियों से हमारे भोजन का पारंपरिक हिस्सा रहे हैं। मिलेट्स फसलों के क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इसकी विशिष्टता के मद्देनजर वर्ष 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ घोषित किया है। मिलेट्स को सुपर फूड भी कहा जाता है क्योंकि इनमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं और पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ अन्य फसलों की तुलना में कम जल और कृषि साधनों की आवश्यकता होती है। यह आजीविका सृजन और पूरे विश्व में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी व्यापक संभावना की दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक टिकट और विशेष आवरण अतीत को वर्तमान से जोड़ते हैं। एक जिला-एक उत्पाद, जीआई उत्पादों से लेकर कृषि उत्पादों तक, विरासतों, विभूतियों और विभिन्न पहलुओं पर डाक टिकट और विशेष आवरण देश दुनिया में इनकी ब्रांडिंग कर नई पहचान दे रहा है और समावेशी विकास के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को मूर्त रूप देते हैं। फिलेटली को हॉबी के रूप में अपनाकर युवा वर्ग भी डाक टिकटों और विशेष आवरणों के माध्यम से तमाम जानकारियां प्राप्त कर ज्ञान में रचनात्मक अभिवृद्धि कर सकेंगे। डाक विभाग प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

प्रवर डाक अधीक्षक रामनिवास कुमार ने बताया कि उक्त विशेष आवरण मय विरूपण 25 रुपए में फिलेटलिक ब्यूरो, वाराणसी प्रधान डाकघर में उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक रामनिवास कुमार, डाक अधीक्षक विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर पी सी तिवारी, उपाधीक्षक मारुत नन्दन, सहायक अधीक्षक सर्वेश सिंह, श्रीकान्त पाल, आइपीपीबी मैनेजर सुबलेश सिंह, डाक निरीक्षक दिलीप पांडेय, संजय सिंह, विक्की कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, दीपमणि, जगदीश शडेजा, सुशांत सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, फ़िलेटलिस्ट इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, सूरत कोर्ट ने खारिज की याचिका

newsstand18@

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@

संजय राउत को जान से मारने की धमकी

newsstand18@