News Uttar Pradesh

देश भर में 15 लाख से अधिक नवोदयन्स का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
वाराणसी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं के समागम का आयोजन 25 दिसंबर को बनारस क्लब में वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से तमाम नवोदयन्स जुटे और अपनी जड़ों को मजबूत करने का संकल्प लिया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नवोदयन्स की उपलब्धियों के विस्तार के साथ स्कूली दिनों की खट्टी-मीठी यादें ताजा कीI स्वागत के बीच सभी ने एक से बढ़कर एक काव्यमय प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन, श्री केके पांडेय, मुख्य वित्त अधिकारी, नगर निगम, सुश्री सुनीता गुप्ता, उपजिलाधिकारी, राजातालाब, श्री विनोद सिंह, असिस्टेंट कमाण्डेन्ट, सी.आर.पी.एफ, श्री रविंद्र देव, हेड, पेप्सिको इंडिया, श्री बृजेश त्रिपाठी डिप्टी रजिस्ट्रार, बीएचयू, श्री सुरेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान, बीएचयू, श्री घनश्याम यादव, अध्यक्ष नवोदय एल्युमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन, कविवर श्री दान बहादुर सिंह, बिजनेस मैन श्री रजनीश कुमार, सोमेश, सुश्री ममता पांडेय, चीफ नर्सिंग इंचार्ज, बीएचयू, श्री हरिलाल, प्रोफ़ेसर, शारीरिक शिक्षा, श्री सुजीत कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, श्री राम जी त्रिपाठी, हैंडीक्राफ्ट्स प्रमोशन अधिकारी, सुश्री सुनैना, दंत रोग विशेषज्ञ, श्री अमित सिंह, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, अभय यादव, निदेशक, आर. के. फार्मेसी कॉलेज, श्री अभिषेक वर्मा शारीरिक शिक्षा विभाग, बीएचयू, श्री सत्य विजय, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, भौतिकी विज्ञान, श्री सूर्य प्रकाश यादव, श्री उपेंद्र कुमार, श्री शिवम सहित तमाम नवोदयन्स ने भागीदारी की और अपने विचार साझा किये।
अध्यक्षता करते हुए वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि देश भर में नवोदय विद्यालय के 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर है। राजनीति, प्रशासन, सैन्य सेवाओं से लेकर विभिन्न प्रोफेशनल सेवाओं, बिजनेस और सामाजिक सेवाओं जैसे तमाम क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय की प्रतिभाएँ अपना परचम फहरा रही हैं और अपनी उपलब्धियों से नई पीढ़ी हेतु प्रेरणास्रोत का कार्य कर रही हैं।आज नवोदय एक ब्रांड बन चुका है। उन्होंने कहा कि, नवोदय विद्यालय से निकले 29 साल हो गए पर अभी भी वही लगाव और अपनत्व बरकरार है।
कार्यक्रम का संयोजन श्री दान बहादुर सिंह, श्री रजनीश कुमार और श्री सोमेश ने किया।

Related posts

सबसे कम समय में पायलट बनी अंशिका

newsstand18@

गुजरात सरकार के पेंशनर्स का पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निःशुल्क बन रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@