Mumbai

श्री रामजी की बाललीला सुन भावविभोर हुए रामभक्त

मुंबई। नवऊर्जा फाउंडेशन, मानस परिवार द्वारा कुरार गांव, मालाड (पूर्व) महर्षी बुवा साळवी मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। पद्मविभूषण स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की मधुर वाणी में रामकथा सुनने का सुवर्ण योग मालाडवासियों को मिल रहा है। आज रामकथा का पांचवां दिन था। आज राम कथा में भगवान राम की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया गया। सारे भक्तगण रामकथा सुनने में भावविभोर हो गये थे। पुरा पंडाल हजारो श्रद्धालुओं से भर गया था।
राम कथा के अवसर पर आज उत्तर-मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी, बृजमोहन पांडेय ( संपादक नवभारत), विधायक श्री नितेश राणे, न्यायमूर्ति आशीष अयाचित, पूर्व विधायक घनश्याम दुबे, पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह, एनसीबी के माजी झोनल डायरेक्टर श्री समीर वानखेडे, राष्ट्रपति पुलिस पदक सन्मानीत और कसाब जैसे आतंकवादी को पकडनेवाले श्री मंगेश नाईक, श्री शमशेर यादव महासचिव, ठाणे शहर जिल्हा, अभिनेत्री क्रांती रेडकर, श्री गौरी शंकर चोबे, श्रीमती हिमांगी सखी माँ आदी मान्यवर उपस्थित थे।

Related posts

देवेंद्र फडणवीस ने किसे कहा “तोते की जान बीएमसी में…”

newsstand18@

गोल्डन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी परिवारों में कम्बल और अनाज वितरित

newsstand18@

भीमशक्ति संगठन का वार्ड 43 में भाजपा महायुति के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को समर्थन

newsstand18@