Mumbai News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यवतमाल में, किसानों को देंगे 21 हजार करोड़

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम महाराष्ट्र के यवतमाल में राज्य में रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित चार हजार नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल के एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके साथ ही यवतमाल में महिलाओं के साढ़े पांच लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए 8 सौ 25 करोड़ रुपये की राशि भी वितरित करेंगे। इन महिला समूहों को प्रोत्साहित करने में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा योगदान है।

नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में एक हजार तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में वर्धा-कलांब ब्रॉड गेज लाइन और न्यू अष्टी-अमलनेर ब्रॉड गेज लाइन शामिल हैं। नई ब्रॉड गेज लाइनें विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में संपर्क सुविधा बढ़ाएंगी और विकास को गति देंगी।

Related posts

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री के हाथों 26 सितंबर को 51 हजार नियुक्ति पत्रों का वितरण

newsstand18@

Adani Group: सरकार का बड़ा फैसला! अडाणी समूह पर नही लगेगी जीएसटी

newsstand18@

श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर जारी विशेष आवरण से देश-दुनिया में होगी इनकी ब्रांडिंग और प्रचार: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@