Mumbai

मुंबई उत्तर पश्चिम में घर-घर ‘मशाल’ पहुंचा रही है कांग्रेस

विजय यादव
मुंबई।
उत्तर पश्चिम लोकसभा से I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर के प्रचार में कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुंबई कांग्रेस के महासचिव जयकांत शुक्ला ने बताया कि, पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मतदाताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। इसलिए मतदाता इस बार बदलाव के मूड में हैं। इस बार की लड़ाई जनता बनाम तानाशाह हो गई है। इसलिए हम जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। श्री शुक्ला ने बताया कि अमोल गजानन कीर्तिकर की पद यात्राओं में मतदाता स्वयं अपना समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, जबकि वहीं विरोधियों के खेमे में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है।
इसी तरह कांग्रेस के युवा नेता संदीप सिंह के नेतृत्व मे दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं से मिलने घर घर पहुंच रहे हैं। संदीप सिंह का दिंडोशी विधानसभा में अच्छा खासा जनाधार है। समाज के सभी वर्गों में संदीप सिंह की मजबूत पकड़ है, जिसका पूरा लाभ उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर को मिलेगा।

Related posts

भारत मर्चेंट चेंबर ने सहायक आयुक्त के समक्ष रखी समस्याएं

newsstand18@

मालाड के कुरार विलेज में दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला

newsstand18@

पत्रकारिता ऐसा यज्ञ है जिसकी यज्ञवेदी, अग्नि और आहूति सबकुछ पत्रकार को ही बनना होता है: राकेशमणि

newsstand18@