Mumbai

परमार्थ सेवा समिति का रुद्राभिषेक आयोजन संपन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
परमार्थ सेवा समिति की मालाड क्षेत्रीय समिति के तत्वावधान में मालाड पूर्व अप्पर गोविंद नगर स्थित कलसरिया अपार्टमेंट प्रांगण में रविवार को पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक पूजन पूजन किया गया। राजाराम हुरकट (माहेश्वरी) के संयोजन व पं.भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों के सान्निध्य में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में संजय माहेश्वरी व उनकी पत्नी अनीता पूजन संकल्प सहित शिवार्चन किया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चले इस अनुष्ठान में रामविलास हुरकट, गोपाल बियानी, संतोष सोमानी, रवि लालपुरिया, विजय खेतान, सचिन रूंगटा, राजेश माहेश्वरी, मधुसुदन माहेश्वरी, अशोक सारडा, डॉ बीएम् खंडेलवाल, भाजपा नेता आरयू सिंह, डॉ. दीनदयाल मुरारका, पत्रकार विजय यादव सहित लगभग 150 महिला-पुरुषों ने रुद्राभिषेक किया। समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन पुरोहित ने सभी का स्वागत किया व सचिव पवन लाठ ने आभार प्रदर्शन किया।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

भारत मर्चेंट चेंबर ने सहायक आयुक्त के समक्ष रखी समस्याएं

newsstand18@

पत्रकारिता ऐसा यज्ञ है जिसकी यज्ञवेदी, अग्नि और आहूति सबकुछ पत्रकार को ही बनना होता है: राकेशमणि

newsstand18@