Entertainment

बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम को निर्देशित कर रहे हैं आजाद हुसैन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम के बेटे संगीत मासूम की डेब्यू फ़िल्म “प्रेमांजलि” की शूटिंग विरार व केलवे सहित विभिन्न स्थानों पर चल रही है।
जाने-माने डायरेक्टर आजाद हुसैन फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। विरार के पाटील फार्म हाउस में बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम , अभिनेत्री सुकून, अभिनेत्री अम्बिका तथा अन्य सहकलाकारों के साथ शूटिंग में भाग लिया। निर्देशक आजाद हुसैन के अलावा डांस डायरेक्टर तीरथ निषाद , डी ओ पी मिस्टर अली , मेक अप शिवम पांडे व स्पॉट दादा मुरली उपस्थित रहे। शूटिंग के दौरान” दिल तोड़ने वाला, दिल का खुदा निकला” गीत पर संगीत मासूम तथा अभिनेत्री सुकून ने अपनी अदाकारी से सबका मन मोह लिया।

किसने गाया है यह फेमस गीत ?
“दिल तोड़ने वाला , दिल का खुदा निकला” यह गीत पद्मश्री और महान गायक उदित नारायण ने गाया है जबकि मुकेश कुमार मासूम ने इस गीत को लिखा है।
यह मुंबई के प्रसिद्ध स्टूडियो यशराज स्टूडिओ, 504 में रिकॉर्ड हुआ था। इस गाने का संगीत फ़िल्मी दुनिया के प्रसिद्ध संगीतकार वैष्णव देवा ने तैयार किया है ! फ़िल्म के सभी गीत खुद मुकेश कुमार मासूम ने लिखे हैं! इस मौक़े पर पद्मश्री, पद्म भूषण उदित नारायण जी ने गाने की ख़ूब तारीफ़ की थी और इस साल के अंतिम में इसे आने वाला सुपरहिट गीत बताया !उदितजी ने संगीत के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया और हमेशा हर सम्भव सहयोग करने की बात कही !मासूम फिल्म कंपनी ने उनका धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि उदित जी ने संबंधों को महत्व देते हुए पैसे लेने से इंकार कर दिया था। उन्होने इस गीत के लिये एक रुपया भी पारिश्रमिक नहीं लिया ।उनके इस व्यवहार ने सबको क़ायल कर दिया।

कौन है संगीत मासूम ?
बतादें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार है। उन्होंने सरोज खान जी से डांस सीखा था और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है।
फिल्म निर्माता और गीतकार मुकेश मासूम ने कहा है कि उदित नारायण जी देश की धरोहर हैं। उदित नारायण जी ने इतना बेहतरीन गीत गाया है जिसकी सब प्रशंसा कर रहे हैं। उदित नारायण ने आशा व्यक्त की कि यह गीत सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।” दिल तोड़ने वाला, दिल का खुदा निकला” में बांसुरी पर संदीप कुलकर्णी की तान है। वायलियन पर साथ दिया धर्मेंद्र जावडा ने और मेंडोलियन, रबाब, गिटार आदि से सजाया है अख्तर एहसान ने। धुन वैष्णव देवा ने बनायी हैं। रिकॉर्डिस्ट समीर ने इसको बेहतरीन तरीके से रिकॉर्ड किया।
फिल्म निर्देशक आजाद हुसैन ने आशा व्यक्त की कि संगीत मासूम अपनी अभिनय प्रतिभा से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनायेगा।

Related posts

कृष्णा बेउरा की दिलकश आवाज़ में गुजराती फ़िल्म लालो के गीत की गूँज

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@

Pedal power sees Amy complete world toughest cycle challenge

newsstand18@