Mumbai

बोरीवली में सैकड़ो दिव्यांगजनों ने एक साथ देखी ‘छावा’ फिल्म

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर बनी फिल्म ‘छावा’ को एक साथ बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने मुंबई के बोरीवली में एक साथ देखा।
रविवार को बोरीवली स्तिथ सिनेमा हॉल जय भवानी जय शिवाजी… भारत माता की जय… के नारो से गूंज उठा, जब सैकड़ो दिव्यांग संभाजी महाराज की जीवनी पर बनी फ़िल्म ‘छावा’ देखने सिनेमा हॉल पहुंचे।
इसका आयोजन समाजसेवी राजीव सिंगल व मोनिश बच्चू की टीम ने स्नेह ज्योत दिव्यांग प्रतिष्ठान की सुधा वाघ, बृजमोहन लाड़ीवाल, नीता चौहान, अनिल वाघ व अन्य के साथ मिलकर किया था। इस अवसर स्थानीय पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रदीप काले, विजय अढ़ाव ने उपस्थित रह कर दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया। खचा खच भरे हॉल के बीच काफ़ी दर्शक भावुक हो गए। कार्यकर्म को सफल बनाने में अजय सिंघानिया, निलेश वैश्य ने भी योगदान दिया।

Related posts

कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठन आक्रामक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इंटरनेट सेवाएं बंद

newsstand18@

“राजा उत्सव मना रहा है और इंसाफ की मांग कर रही बेटियां सड़क पर घसीटी जा रही हैं”

newsstand18@

बैनर लहराकर और नारे लगाकर अपना समय गुजार रहे विपक्षी दल: देवेंद्र फडणवीस

newsstand18@