Uttar Pradesh

धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री डॉ लालजी निर्मल का जन्मदिवस

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ। पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य डॉ लालजी निर्मल का जन्म दिवस लखनऊ के फाइव स्टार होटल गोल्डन टुलिप में सेलीब्रेट किया गया। फ़िल्म निर्माता /गीतकार /व्यवसाई मुकेश कुमार मासूम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी कमलेश गौतम, संतोष सिंह भारत, बनी सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि डॉ लाल जी निर्मल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
इस पुनीत अवसर पर मुंबई से लखनऊ पहुंचे मुकेश कुमार मासूम ने बर्थड़े पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने डॉ लालजी निर्मल की सरलता, विद्वता और कर्मठता की प्रशंसा की तथा उनकी सफलता, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दीं।

Related posts

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव से सामाजिक संगठन सदस्यों की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा और संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा

newsstand18@

अब डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए नि:शुल्क पंजीयन-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@