Mumbai

भारत मर्चेंट्स चेंबर की नई कार्यकारिणी घोषित, मनोज नंदकिशोर जालान बने अध्यक्ष

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भारत मर्चेंट्स चेंबर की कार्यकारिणी ने आगामी दो वर्ष 2025-27 के पदाधिकारियों के चुनाव में मनोज नंदकिशोर जालान को अध्यक्ष, विनोद गुप्ता को उपाध्यक्ष, नवीन बागड़िया व निलेश वैश्य को संयुक्त सन्मानीय मंत्री व अजय सिंघानिया को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना।
नए अध्यक्ष मनोज जालान ने यार्न पर से जीएसटी 12% से कम करके 5% लाने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सरकार ने कपड़ा व्यापारियों की पुरानी माँग पूरी कर दी है। उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि अब उत्पादक व बुनकर उसका सीधा लाभ ग्रे खरीदने वाले व्यापारियों को दे। जिससे वो लाभ उपभोक्ता तक पहुँच सके। इस अवसर पर ट्रस्टी राजीव सिंगल, योगेन्द्र राजपुरिया, विजय लोहिया, श्रीप्रकाश केडिया, विष्णु केडिया, सुबोध गुप्ता, महेंद्र सोनावत, आनंद केडिया, पवन मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

समय रहते ही क्यों नहीं होती अवैध निर्माण पर कार्रवाई? फिल्म सिटी रोड का यह निर्माण कार्य बड़ा उदाहरण

newsstand18@

Weather Update: मुंबई में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी; रेलवे, सड़क यातायात बाधित

newsstand18@