Mumbai

रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप अग्रवाल ने सेंट्रल रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक को एंबुलेंस किया समर्पित

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सेंट्रल रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक आलोक सिंह को निरंजन झुनझुनवाला ट्रस्टी पुरषोत्तमदास फतेहचंद चैरिटी ट्रस्ट व रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप अग्रवाल कार्डियक एंबुलेंस बी आर अंबेडकर हॉस्पिटल को समर्पित किया।
चालीस लाख रुपये लागत की यह कार्डियक एंबुलेंस सभी ICU सुविधा से लैस है। इसे रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई वेस्ट एंड व पुरशोत्तमदास फतेहचंद चैरिटी ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से हॉस्पिटल को निशुल्क दिया है। इस अवसर पर हॉस्पिटल की डायरेक्टर मीरा अरोड़ा, DRM CSMT रजनीश गोयल, प्रोजेक्ट संयोजक रमेश जैन, रोटेरियन डॉ अभय अग्रवाल, भरत झुनझुनवाला, निर्मल झुनझुनवाला, पंकज अग्रवाल, राजीव सिंगल, निखिल राजपुरिया, चन्द्रकांत अग्रवाल, ऋषि बरासिया, प्रकाश झुनझुनवाला सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

समय रहते ही क्यों नहीं होती अवैध निर्माण पर कार्रवाई? फिल्म सिटी रोड का यह निर्माण कार्य बड़ा उदाहरण

newsstand18@

सावधान! क्या आप भी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं? मुंबई के जानेमाने उद्योगपति को ट्रैवल्स एजेंसी ने लगा दिया चूना

newsstand18@

सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस

newsstand18@