Entertainment Mumbai

रामदास आठवले ने केक काटकर मनाया उभरते रॉक स्टार संगीत मासूम का जन्मदिन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को उभरते हुए रॉक स्टार एवं अभिनेता संगीत मासूम का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंत्री आठवले ने स्वयं केक काटकर संगीत मासूम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम मुंबई में आयोजित हुआ, जिसमें संगीत मासूम की संगीत एवं अभिनय क्षेत्र में तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को सराहा गया। संगीत मासूम ने हाल ही में जारी अपने चर्चित हिंदी म्यूजिक एल्बम “बेदर्दी” के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा है। इस एल्बम का भव्य लोकार्पण मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित आईएमपीपीए सभागार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और पद्मश्री सोनू निगम के करकमलों द्वारा किया गया था।
एल्बम के गीत “उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा…” को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन ने संगीत मासूम को “उभरता हुआ सितारा” बताते हुए वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगीतकार निखिल कामत और रफीक राजा ने भी शुभकामनाएं भेजीं।
संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग अकादमी से अभिनय का प्रशिक्षण लिया है और स्वर्गीय डांस डायरेक्टर सरोज खान से नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। उनकी प्रस्तुतियों में इन दोनों गुरुओं का प्रभाव साफ दिखाई देता है। इससे पहले भी उनके कई गीत युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
जन्मदिन समारोह में कैलाश मासूम, मुकेश कुमार मासूम, दास बाबू जैसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने संगीत मासूम की मेहनत, प्रतिभा और समर्पण की तारीफ की और भविष्य में उन्हें देश के प्रमुख कलाकारों में शुमार होने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साही और सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि संगीत मासूम अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर संगीत एवं अभिनय जगत में एक नई पहचान स्थापित करने जा रहे हैं।

Related posts

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

मुंबई गोरेगाव: शोभायात्रा पर हमला करने वाले दंगाइयों के अवैध घरों पर चला BMC का बुलडोजर

newsstand18@