Mumbai

भाजपा नेता विनोद मिश्रा द्वारा महाआरोग्य शिविर का सफल आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा नेता और नगरसेवक श्री विनोद मिश्रा के नेतृत्व में कुरार गांव, मालाड स्थित मनपा हिन्दी विद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत नमो नेत्र संजीवनी अभियान, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और नमो नेत्र आई कैम्पिंग के अंतर्गत सोमवार को एक भव्य महाआरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा मुंबई के सचिव और धड़क कामगार मोर्चा के अध्यक्ष श्री अभिजीत राणे ने किया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। भारी बारिश के बावजूद शिविर में 1,850 पंजीकरणों में से 861 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस महाआरोग्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, इलाज, चश्मा वितरण, और मोतियाबिंद ऑपरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं।
वार्ड अध्यक्ष श्री लालू सोनी ने बताया कि उनकी पूरी टीम और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने स्थानीय समुदाय को सशक्त और स्वस्थ बनाने में योगदान दिया।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार अजय भट्टाचार्य सहित कई शख्सियत सुभारती अवार्ड से सम्मानित

newsstand18@

मुंबई में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

newsstand18@

श्री राम विवाह कथा सुन धन्य हुए श्रद्धालु

newsstand18@