Mumbai

मालाड के कुरार विलेज में ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भाजपा के पूर्व बीएमसी गटनेता विनोद मिश्रा द्वारा आयोजित ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और 5 भाग्यशाली विजेताओं को पैठणी साड़ियाँ भेंट की गईं।

यह महोत्सव 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक कुरार, मालाड (पूर्व) में आयोजित किया जा रहा है। समापन समारोह 16 दिसंबर 2025 को वीर सावरकर मैदान में होगा। प्रथम पुरस्कार विजेता को रेफ्रिजरेटर, द्वितीय पुरस्कार विजेता को वॉशिंग मशीन और तृतीय पुरस्कार विजेता को माइक्रोवेव ओवन दिया जाएगा।

यह सप्ताह भर चलने वाला आयोजन वार्ड के छह विभिन्न स्थानों पर होगा, ताकि अधिकतम संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान का सम्मान करना है। यह केवल प्रतियोगिता नहीं है, इसका उद्देश्य सभी महिलाओं को एक साथ लाना और उनकी प्रतिभा का सम्मान करना है, ऐसा भाजपा के पूर्व बीएमसी गटनेता विनोद मिश्रा ने कहा।

कल के कार्यक्रम में ज्योति बी. गुप्ता, सिंधु साहू, भावना पंचाल, आरती तीर्थेश यादव और गीता गुप्ता को पैठणी साड़ियाँ प्रदान की गईं।

हर दिन पाँच भाग्यशाली महिलाओं को लकी ड्रा के माध्यम से पारंपरिक ‘पैठणी साड़ी’ दी जाएगी, जबकि अंतिम दिन 50 विजेताओं को चुना जायेगा। इसके अलावा, हर महिला को एक गिफ्ट हैम्पर भी दिया जाएगा।

Related posts

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

अगली दिवाली ‘सागर’ या ‘वर्षा’ बंगले पर मनाएंगे? देवेन्द्र फड़णवीस का बड़ा बयान, बोले

newsstand18@

भारत मर्चेंट चेंबर की ओर से निशुल्क बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

newsstand18@