Mumbai

मालाड बेकरी एसोसिएशन का भाजपा उम्मीदवार विनोद मिश्रा को पूर्ण समर्थन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। वार्ड नंबर 43 से भाजपा उम्मीदवार श्री विनोद मिश्रा के चुनाव अभियान को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब ‘मालाड बेकरी एसोसिएशन’ ने उन्हें अपना खुला समर्थन देने की घोषणा की।

एसोसिएशन द्वारा जारी एक पत्र में फजलुर रहमान अंसारी, इकबाल अंसारी, सरफराज अंसारी और अन्य सदस्यों ने विनोद मिश्रा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि “विनोद मिश्रा का अनुभव उन्हें जिम्मेदारियों के लिए तैयार करता है और पूरा एसोसिएशन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

स्थानीय व्यवसायी समुदाय का यह समर्थन चुनाव में विनोद मिश्रा की स्थिति को और मजबूत करता है।

Related posts

वार्ड 43 के मनपा चुनाव में विनोद मिश्रा को भाजपा महायुति कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों का भारी जन समर्थन

newsstand18@

भारत मर्चेंट चेंबर में आईआरसीटीसी वेस्ट जोन जीएम गौरव झा ने कहा टिकट दलालों पर अंकुश लगा है

newsstand18@

प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में गुटबाजी पर बहस पूर्व विधायकों में मारपीट

newsstand18@