News

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
77वां गणतंत्र दिवस उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांधीनगर प्रधान डाकघर में उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत वंदे मातरम, देशभक्ति गीतों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से सराबोर वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के लाभार्थियों से संवाद किया एवं उन्हें पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड प्रदान किए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, 77वां गणतंत्र दिवस भारत के लंबे संविधानिक सफर और लोकतंत्र की ताकत को याद दिलाता है। यह विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और भारत की विविधता में एकता की सोच को भी सामने लाता है। स्वतंत्र भारत में डाक विभाग ने समाज और राष्ट्र को जोड़ने में अतुलनीय भूमिका निभाई है। ‘डाक सेवा जन सेवा’ के विजन के साथ भारतीय डाक विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुँच सुनिश्चित कर लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ता है। डिजिटल इंडिया, वित्तीय समावेशन, कैशलेस इकोनॉमी के साथ विकसित भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देने में डाक सेवाओं की अहम् भूमिका है। बदलते दौर में युवाओं की जरूरतों को पूरा करने हेतु एन-जेन (नेक्स्ट जेन) स्वरूप में डाकघरों का कायाकल्प किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा, भारतीय संविधान की उद्देशिका में निहित मूल शब्दों और उनके गहन अर्थों को आत्मसात करना आज की आवश्यकता है, जिसकी शुरुआत “हम भारत के लोग” से होती है। यही वाक्य हमारे लोकतंत्र की आत्मा, हमारे गणतंत्र की आधारशिला और हमारे राष्ट्रीय जीवन के मूल मूल्यों का प्रतीक है।

Related posts

Atiq Ahmed murder: धांय धांय… और पलक झपकते ही एक माफिया का अंत

newsstand18@

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बरसा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद रस

newsstand18@

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@