Mumbai

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 23वां वार्षिक समारोह संपन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा अंधेरी (पूर्व) स्थित दादल बैंकुएट हॉल में श्री बाबूभाई भवानजी (पूर्व उपमहापौर मुंबई) की अध्यक्षता में 23वा वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री मुरजी पटेल (काका), समाजसेवी आश्विन जैन, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह, श्रीमती नगरसेविका सुधा सिंह, सद्गुरु फोडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री गणेश अग्रवाल थे। प्रमुख अतिथि के रूप में दिनेशचंद्र उपाध्याय (टेक्नोक्रेट), संतोष रहाटे (समाजसेवी), देवेंद्र तिवारी, एडवोकेट सतीश मिश्रा, समाजसेवी आनंद पाठक, राहुल यादव, नविन शुक्ल, आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अँधेरी पूर्व के नवनिर्वाचित नगरसेविका ममता पंकज यादव, दिशा संध्या सुनील यादव, नगरसेवक प्रकाश मुसले का सत्कार किया गया।
संस्था द्वारा इस समारोह में दिव्यांगजनों के हित के लिए कार्य करने वाले मजगांव कोर्ट बार असोसिएशन के ५ बार पूर्व अध्यक्ष रहे श्री कांतिलाल संघोई जी का सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में १० व्हील चेयर और २०० दिव्यांगजनों को जरुरत का सामान वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे, उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला, मजदुर नेता विकास तिवारी, महामंत्री एड. अशोक मिश्रा, साहित्यकार चंद्रवीर यादव, सचिव प्रशांत चारी, नविन शुक्ला, विनय दुबे, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, पवन दुबे, पंकज मिश्रा, मिना पटेकर, प्रशांत दुबे, राजेश शर्मा, गुरुजस यादव, आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुंबई में भव्य महाआरोग्य शिबीर का आयोजन

newsstand18@

Conwy becomes host county for Wales Rally GB

newsstand18@

कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठन आक्रामक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इंटरनेट सेवाएं बंद

newsstand18@