Mumbai

कपड़ा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेंगे: विधायक संजय उपाध्याय

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कपड़ा व्यापारियों की हर समस्या का अपने स्तर पर समाधान करने का आश्वासन देते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि जब भी उन्हें याद किया जाएगा, वे व्यापारियों को सम्मानजनक समाधान दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने एक विशेष वर्ग द्वारा एडवांस या नकद भुगतान के बाद विश्वास जमते ही माल लेकर फरार होने की घटनाओं पर भी चिंता जताई और इसे रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।
भारत मर्चेंट्स चैंबर में आयोजित एक मुलाकात के दौरान उपाध्याय ने कहा, “कपड़ा व्यापारियों की हर दिक्कत का समाधान अपने स्तर पर करने का प्रयास करूंगा। तथा जब-जब मुझे याद किया जाएगा, पूरी कोशिश करूंगा कि व्यापारियों को सम्मानजनक समाधान मिले।” उन्होंने बताया कि एक विशेष वर्ग पहले कई बार एडवांस या नकद पेमेंट देकर माल खरीदता है, विश्वास जम जाने पर माल लेकर फरार हो जाता है। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विधायक ने जीएसटी से जुड़ी व्यापारिक दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया जाएगा। इससे पहले चैंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने सरकार से मांग की कि नीति-निर्धारण के समय व्यापारिक संस्थानों से भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर देश में व्यापार के अनुकूल भयमुक्त माहौल होगा तो व्यापार अधिक होगा और लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा।”विधायक संजय उपाध्याय ने यह भी माना कि हाई इनकम टैक्स व अन्य कर देने वालों को सरकार से सम्मान मिलना चाहिए।
बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सम्मानीय मंत्री नवीन बगड़िया, निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी राजीव सिंगल, योगेंद्र राजपुरिया, विजय लोहिया, श्रीप्रकाश केडिया, गोविंद केडिया, राधेश्याम जालान, सुबोध गुप्ता, आनंद केडिया सहित प्रमुख कपड़ा व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर सेवक शिवा शेट्टी और भाजपा बोरीवली के पदाधिकारी रामेश्वरलाल डागा भी उपस्थित रहे।

Related posts

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

कालबादेवी ट्रैफिक समस्या पर भारत मर्चेंट चेंबर का यातायात अधिकारी के साथ विचार विमर्श

newsstand18@

पं. राजकुमार मिश्रा के मुखर बिंदु से भागवत कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ी

newsstand18@