News

देश की प्रगति और सशक्तिकरण में अग्रवाल समाज का योगदान प्रेरणादायी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
नई दिल्ली।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतर्गत आयोजित नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बसंत मित्तल के पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह में परम आदरणीय स्वामी बालकानन्द गिरी जी महाराज तथा लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की गरिमामयी एवं प्रेरणादायी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को और अधिक गौरवान्वित किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने अपने संबोधन में कहा कि “देश की प्रगति और सशक्तिकरण में अग्रवाल समाज का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।”

दिल्ली स्थित ले मेरिडियन में आयोजित इस विशेष समारोह में देशभर से आए समाज के गणमान्य सदस्यों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठित अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को अत्यंत गरिमामय एवं यादगार बना दिया।

इस महत्वपूर्ण एवं शुभ अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अग्रवाल एवं सम्मेलन की स्थायी न्यासी (Permanent Trustee) डॉ. सुमन आर. अग्रवाल ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बसंत मित्तल को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

सम्मेलन के नए नेतृत्व के अंतर्गत राष्ट्रीय महामंत्री पद पर श्री गोपाल गोयल एवं श्री विनोद गोयल का चयन किया गया, वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में श्री नत्थूराम जैन को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं अग्रवाल समाज की सेवा हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

यह राष्ट्रीय अधिवेशन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित नेतृत्व के प्रति अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाजहित में अनेक प्रेरणादायी और जनकल्याणकारी कार्य संपन्न करेगा।

Related posts

इन्दौर हादसा पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

newsstand18@

तिली वार्ड की 7 दिवसीय भागवत कथा के षष्टम दिवस पर हनुमान जयंती और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का जल्लोष

newsstand18@

प्रयागराज रवाना होने से पहले अतीक बोला…

newsstand18@