Mumbai

भारत चेंबर ट्रस्ट कालबादेवी के द्वारा प्रतिदिन 100 कार्टन बिसलेरी पानी का वितरण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच भारत चेंबर ट्रस्ट, कालबादेवी ने आम लोगों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। ट्रस्ट 17 मई से 15 जून तक प्रतिदिन लगभग 100 कार्टन (48 बोतल x 200ml) बिसलेरी मिनरल वाटर का वितरण कर रहा है।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि इस अत्यधिक गर्मी में पानी की कमी से जूझ रहे आम आदमी को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पानी मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, ट्रैफिक पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वितरित किया जा रहा है, जहां आम नागरिक अपने कामकाज के लिए आते-जाते हैं।
विनोद गुप्ता ने कहा, इस वर्ष गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक पीने का साफ पानी पहुंचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। बरसात शुरू होने या 15 जून तक यह वितरण कार्य जारी रहेगा।
ट्रस्ट का यह प्रयास मुंबई समेत आसपास के क्षेत्रों में काम कर रहे पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा आम नागरिकों के बीच सराहना बटोर रहा है। चेंबर ट्रस्ट के इस पहल से गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलने की उम्मीद है।
भारत चेंबर ट्रस्ट, कालबादेवी लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से शहर की सेवा में सक्रिय रहता आया है। यह पानी वितरण अभियान भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी है।

Related posts

स्व. डॉ. आर. बी. सिंह को बी. के. बिर्ला महाविद्यालय कल्याण में दी गई श्रद्धांजलि

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

सुप्रीम कोर्ट का उद्धव ठाकरे को राहत देने से इनकार

newsstand18@