News

भारतीय डाक विभाग ने मंगलम ग्रुप पर जारी किया कस्टमाइज्ड डाक टिकट

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
भारतीय डाक विभाग द्वारा स्वर्गीय श्री तेजमल जी मंगल द्वारा स्थापित, ‘ग्रुप मंगलम-84 वर्षों की सफल यात्रा’ पर एक कस्टमाइज़्ड डाक टिकट एवं विशेष आवरण जारी किया गया। मंगलम वर्ल्डवाइड लिमिटेड, नवरंगपुरा, अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में गुजरात परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री गणेश वी. सावळेश्वरकर और उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 01 जून, 2026 को उक्त डाक टिकट (माई स्टैम्प) एवं विशेष आवरण जारी किया। इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश मंगल, ग्रुप मंगलम के अध्यक्ष श्री विपिन प्रकाश मंगल, प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री चिराग मेहता, डिप्टी अधीक्षक सुश्री मंजुलाबेन पटेल, सहायक निदेशक श्री अल्पेश शाह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री गणेश वी. सावळेश्वरकर ने कहा कि डाक टिकटों के माध्यम से देश की संस्कृति, कला, विरासत, इतिहास, महान विभूतियों और प्रमुख घटनाओं, ज्ञान-विज्ञान व उपलब्धियों को दर्शाया जाता है, जो संचार के साथ-साथ राष्ट्रीय गौरव और विरासत को बढ़ावा देते हैं। भारतीय डाक विभाग की कस्टमाइज़्ड डाक टिकट योजना संस्थानों, उद्योगों एवं संगठनों को अपनी उपलब्धियों, विरासत और ब्रांड पहचान को एक विशिष्ट मंच प्रदान करती है। ग्रुप मंगलम की उपलब्धियों को समर्पित यह कस्टमाइज़्ड डाक टिकट संस्था की दीर्घकालिक सफलता, उसके उत्कृष्ट योगदान और समाज में स्थापित विश्वास का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उन्होंने ग्रुप मंगलम को उसकी 84 वर्षों की गौरवशाली एवं प्रेरणादायी यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रुप मंगलम ने विकास और विश्वास की एक सशक्त विरासत का निर्माण किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक टिकट केवल एक स्मृति नहीं, बल्कि इतिहास का दस्तावेज होता है। हर डाक टिकट के पीछे एक कहानी छुपी हुई है और इस कहानी से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। यह विशेष डाक टिकट ग्रुप मंगलम की प्रेरणादायी गाथा को देशभर के लोगों तक पहुँचाने के साथ-साथ उसकी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने का कार्य करेगा। डाक टिकट वास्तव में एक नन्हा राजदूत है, जो विभिन्न देशों का भ्रमण करता है एवम् उन्हें अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से अवगत कराता है।
ग्रुप मंगलम के अध्यक्ष श्री विपिन प्रकाश मंगल ने ग्रुप मंगलम की 84 वर्षों की सफल यात्रा की चर्चा करते हुए करते हुए कहा कि वर्ष 1942 में राजस्थान के ब्यावर में स्वर्गीय श्री तेजमल जी मंगल द्वारा स्थापित, ग्रुप मंगलम ने उत्कृष्टता और प्रगति की एक सशक्त विरासत का निर्माण किया, जिसे क्रमिक नेतृत्व द्वारा नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया गया। आज, 84 वर्षों के विश्वास और समावेशी विकास यात्रा में लिखे नवाचार के साथ ग्रुप मंगलम एक प्रतिष्ठित समूह के रूप में स्थापित है। यह समूह कृषि उत्पाद, स्टेनलेस स्टील और रिटेल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। इनका उद्देशय मजबूत कॉर्पोरेट नागरिकता को “ग्राहक-प्रथम” दृष्टिकोण के साथ संतुलित करना है, ताकि आधुनिक औद्योगिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया जा सके।
ग्रुप मंगलम के श्री ओम प्रकाश मंगल ने कहा कि भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रुप मंगलम पर कस्टमाइज्ड डाक टिकट एवं विशेष आवरण जारी किया जाना पूरे मंगलम परिवार के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और भावनात्मक महत्व का अवसर है।

Related posts

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने नवरंगपुरा प्रधान डाकघर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, डाक चौपाल में किया लाभार्थियों से संवाद

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज राम के दरबार में

newsstand18@