Uttar Pradesh

एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिलेगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

बरसाती लाल कश्यप/जौनपुर
जौनपुर।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद में 1 जून से 30 जून तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करेंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा एवं अमहित के वैज्ञानिक किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग, नकली कीटनाशकों की पहचान तथा वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी देंगे। साथ ही किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किसानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि मृदा परीक्षण के अनुसार संतुलित खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और फसलों की बेहतर पैदावार प्राप्त होती है। उन्होंने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि के सतत विकास के लिए वैज्ञानिक खेती समय की आवश्यकता है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में समृद्धि हासिल कर सकते हैं।
एक नजर में:
1 जून से 30 जून तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’
गांव-गांव जाकर किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग पर रहेगा जोर
नकली पेस्टिसाइड की पहचान और जैविक खेती के प्रति किया जाएगा जागरूक
पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

मुंबई के रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की आवाज को भी दिया बल

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@