Mumbai

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुंबई के बांद्रा बैंड स्टैंड पर कांग्रेस का तिरंगा प्रदर्शन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क 

 मुंबई, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज मुंबई के बांद्रा स्थित बैंड स्टैंड पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लेकर एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया।  मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

 प्रदर्शन में उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्षा श्रीमती भावना जैन, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिश तिवारी, जिला महासचिव प्रमोद प्रजापति, सुनील शुक्ला, आशीष उपाध्याय, हित मुकेश ओझा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

जयकांत शुक्ला ने प्रदर्शन स्थल पर बयान देते हुए कहा, “देश की जनता छात्रों के साथ खड़ी है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे कांग्रेस के साथ लोगों की एकजुटता का सबसे बड़ा प्रमाण है।” प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा झंडे लेकर नारेबाजी की और छात्रों के मुद्दे पर एकजुटता का प्रदर्शन किया।

Related posts

महाराष्ट्र श्री सम्मान से सम्मानित हुए कैलाश मासूम

newsstand18@

महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव घोषित

newsstand18@

पं. राजकुमार मिश्रा के मुखर बिंदु से भागवत कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ी

newsstand18@