Mumbai

पठानवाड़ी में डीजीएस ग्रुप लाउंज के अवैध सेल्स कार्यालय पर चला बीएमसी का बुलडोजर

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मालाड पूर्व स्थित पठानवाड़ी, शिवाजी नगर के तपोवन इमारत के पास बने डीजीएस ग्रुप लाउंज के अवैध सेल्स कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सेल्स कार्यालय लगभग तीन वर्ष पहले निर्मित किया गया था। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया गया कि निर्माण के लिए बीएमसी से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। मौखिक शिकायतों के बाद बीएमसी ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया। बीएमसी की टीम ने जेसीबी और अन्य उपकरणों की सहायता से पूरे सेल्स कार्यालय को तोड़कर जमींदोज कर दिया।
ज्ञात हो कि डीजीएस ग्रुप कुरार विलेज इलाके में आए दिन विवादों को लेकर चर्चे में रहता है। हाल ही में कोंकणीपाढ़ा में निर्माण कार्य के दौरान बिल्डर द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई थी, जिसकी वजह भारी बारिश में लोगों के घरों में पानी भर गया था। इसी तरह इस्लामपुरा में घर शिफ्टिंग और एग्रीमेंट को लेकर विवाद चल रहा है।
बीएमसी की ओर से कार्रवाई के कारणों और संबंधित दस्तावेजों को लेकर आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है। संबंधित बिल्डर या कंपनी की ओर से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related posts

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुंबई के बांद्रा बैंड स्टैंड पर कांग्रेस का तिरंगा प्रदर्शन

newsstand18@

अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, क्या हुई बात?

newsstand18@