Mumbai

सपा उत्तर पश्चिम जिला की ओर से मालाड पूर्व के संजय नगर में भव्य दही हांडी का आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मालाड पूर्व स्थित संजय नगर में समाजवादी पार्टी के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष सतिराम यादव की ओर से भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मटकी फोड़ने वाले गोविंदाओं के लिए प्रोत्साहन सम्मान राशि 1,11,111 रुपये रखी गई, जिससे उत्साह और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अबू आसीम आजमी, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला, कांग्रेस नेता संतोष सिंह, सपा जिला अध्यक्ष सतिराम यादव, महिला जिला अध्यक्ष पूनम निरंकारी, श्रीराम यादव, जिया शेख, शेख नन्हे शेख, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नकुल यादव, समाजसेवी अजय दुबे, तेजभान यादव, रूपचंद यादव, हरेंद्र यादव, सिद्धार्थ यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एकता बढ़ाने का माध्यम भी है। गोविंदा मंडल ने 7 थर लगाकर अपने साहस से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे इलाके में जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिला।

Related posts

भारत मर्चेंट चेंबर को पुलिस उपायुक्त डॉ मोहित कुमार गर्ग का आश्वासन, व्यापारियों से चीटिंग-फ्रॉड करने वालों पर होगी कारवाई

newsstand18@

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

विवेक ओबेरॉय ने संगीत मासूम को अवार्ड देकर सम्मानित किया

newsstand18@