News

तिली वार्ड में भागवत कथा की पूर्णाहुति पर हुआ विशाल महाभंडारा

राज कुमार सोनी
सागर।
तिली वार्ड के सनराईज टाउन के पास स्थित प्रेम परिणय मैरिज गार्डेन में पार्षद मनोज चौरसिया के संयोजन में हुई 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के उपरांत यहां विशाल महाभंडारा का आयोजन किया गया। 1 से 7 अप्रैल तक हुए भागवत कथा के इस पावन समारोह में श्रीधाम बरसाना से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक परमपूज्य पं. स्नेह बिहारी महाराज ने आयोजनस्थल पर बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु समुदाय को विविध पौराणिक प्रसंगों व योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के जरिए आध्यात्मिक यात्रा कराते हुए न सिर्फ सफलतापूर्वक जीवन जीने के गुर समझाए, बल्कि सभी से धर्मपरायण बनने, प्रेम, लगन, ईमान को आत्मसात करने का अनमोल संदेश भी दिया।
महाराजश्री ने प्रवचन के दरमियान बीच-बीच में प्रसंगानुरूप अपनी मधुर वाणी में भजन-भक्तिगीत भी गाए, जिनकी मनमोहक-कर्णप्रिय ताल पर कमोबेश समस्त श्रद्धालुवृंद जमकर थिरके। प्रवचन-गायन-वादन की इस अनूठी जुगलबंदी में की-बोर्ड पर लोकेश भैया, ढोलक पर सुनील कोहली और ऑटो पैड पर पप्पू भैया ने उनका सहयोग किया। श्रीमती विमला चौरसिया, स्व. रामाप्रसाद चौरसिया, सुनील चौरसिया, शालिग्राम (गोवर्धन) चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया के सहसंयोजन में संपन्न हुए इस परमपुनीत कार्यक्रम में सागर के विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरौठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे सहित विविध सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख शख्सियतों ने उपस्थित रहकर अमृतमयी प्रवचन का श्रवण किया और महाराजश्री को माल्यार्पण कर उनके आशीर्वाद का पुण्यलाभ लिया।
कथा की पूर्णाहुति के बाद हुए महाभंडारा में भारी तादाद में शामिल होकर लोगों ने महाप्रसाद का पुण्य-आनंद लिया। समारोह को सफल बनाने में पूर्व पार्षद कैलाश चौरसिया, सुशील तिवारी घाना वाले, राजीव चौरसिया, इंजीनियर वीरेंद्र चौरसिया, पुरुषोत्तम चौरसिया (बिल्डर-कल्पधाम), पार्षद हेमंत यादव, इंजीनियर प्रकाश चौबे, मनमोहन चौरसिया, इंजीनियर संतोष चौरसिया, रामरतन चौरसिया, राहुल पटेल, विकास चौरसिया, फोटोग्राफर गौरव चौरसिया, आरती चौरसिया, जागृति चौरसिया, विवेचना चौरसिया आदि का मुख्य रूप से समावेश रहा।

Related posts

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

पीएम विश्वकर्मा योजना में कारीगरों/लाभार्थियों को उपकरण किट पहुँचाने में डाक विभाग निभा रहा अहम भूमिका-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

महिला सम्मान बचत पत्र’ में पूरे उत्तर प्रदेश में वाराणसी अव्वल, साढ़े 18 हजार महिलाओं ने किया 93.51 करोड़ रूपये से ज्यादा का निवेश

newsstand18@