Mumbai

दिनेश सिंह बनाए जायेंगे उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष!

न्यूज स्टैंड18 डेस्क
मुंबई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। दिनेश प्रताप सिंह मुंबई कांग्रेस के एक कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं। बेस्ट कामगार यूनियन नेता से लेकर कांग्रेस के भीतर तक अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।
दिनेश प्रताप सिंह वर्तमान में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई उपाध्यक्ष हैं। जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को खासकर हिंदी भाषी समाज को जोड़ने में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अगर मनपा चुनाव से पहले इन्हे जिला अध्यक्ष बनाया गया तो हिंदी भाषी मतदाताओं को पार्टी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। दिनेश प्रताप सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से भाजपा के भीतर हड़कंप है। क्योंकि इनके अध्यक्ष बनने के बाद दिंडोशी विधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उत्तर भारतीय कांग्रेस की ओर लौट सकते हैं।

Related posts

दिंडोशी विधानसभा मे मुफ्त छत्री वितरण

newsstand18@

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यवतमाल में, किसानों को देंगे 21 हजार करोड़

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@