Mumbai

अग्रोहा विकास ट्रस्ट1 (मुंबई) का महारुद्राभिषेक कार्यक्रम

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सनातन धर्म मे वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन श्रावण एवं अधिकमास का विशेष महत्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अग्रोहा विकास ट्रस्ट1 (मुंबई) के द्वारा श्रावण महिना व अधिकमास में भगबान शिव की पूजा अर्चना और महारुद्राभिषेक काशी विश्वनाथ मंदिर, दादी सेठ अग्यारी लेन, मुंबई में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भगवान शिव के साथ तपस्यारत पार्वती के दर्शन किये और विधिवत रूप से प्रारंभिक पूजा अर्चना, शिवलिंग पर चन्दन का लेप लगाकर दूध, गुलाब, जल, चंदन, दही, शहद, घी, चीनी, बेलपत्र, गंगाजल और गन्ने का रस, सुपारी और अन्य सामग्री आदि से भगवान शिव का महारुद्राभिषेक एवं पूजन किया। विद्वान ब्राह्मणों ने रुद्राष्टाध्यायी के सस्वर पाठ के साथ यह अनुष्ठान पूर्ण कराया और इस अनुष्ठान में संस्था ने देश और समाज मे एकता, विकास और समृद्धि की कामना की। अभिषेक के मुख्य यजमान अनिता अजय कोकडा और अर्चना देवकीनंदन अग्रवाल (लाला ) रहे।
अग्रोहा विकास ट्रस्ट 1, मुंबई के मार्गदर्शक आनन्द प्रकाश गुप्ता ( मित्तल), अध्यक्ष किशन बिहारी कागज़ी, उपाध्यक्ष ललित बगड़िया, बाबूराम गुप्ता, मंत्री अरुण बुबना, संयुक्त मंत्री यशवंत बिहारी कागज़ी, कोषाध्यक्ष सूरजरतन अग्रवाल, विनोद तिलकराज अग्रवाल, गोपाल प्रसाद जिंदल, कैलाश गर्ग, विजय अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, देवकीनंदन अग्रवाल (लाला ), रणछोड दास अग्रवाल, अजय कोकडा, अशोक अग्रवाल आदि ने सहपत्नी अभिषेक में सक्रिय रूप से भाग लिया ।
अभिषेक में अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रिय मंत्री राधेश्याम गोयनका, अग्रवाल सेवा समाज के अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, नगरसेवक आकाश राज पुरोहित, जनक संघवी और समाज के अन्य वरिष्ठ प्रभावशाली महानुभावों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम के शुरुआत से ही सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट बिभिन्न प्रकार के व्यंजनों और प्रसाद का आनंद लिया।

Related posts

श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल का 31वां वार्षिकोत्सव

newsstand18@

पं. राजकुमार मिश्रा के मुखर बिंदु से भागवत कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ी

newsstand18@

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@