Mumbai

बंबई यार्न मर्चेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
बंबई यार्न मर्चेंट्स एसोसिएशन एंड एक्सचेंज लिमिटेड की आयोजित हुई बैठक में 2025-2026 के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमे डॉ. जयकृष्ण डी. पाठक( Hon.), अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश एम. पारेख, उपाध्यक्ष, हेमंत बी. मुच्छाला सचिव और संतोष एच. सोमानी को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति में शैलेश आई शाह, रोहन लालवानी, पवन एम. मालपानी, गोपालदास गोयनका, मधुर अग्रवाल, मनोज पोपट, संजीव डी.बराड, अजित पोपट, निखिल पी.जैन व उत्सव जैन के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अभिषेक बाजोरिया, यश सुराणा एवं मयूर एन.पारेख सह-चयनित निदेशक चुने गये हैं।
डॉ. पाठक लगातार 21वीं बार अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। इन्होने अपने कार्यकाल में मध्यस्थता के माध्यम से व्यापारियों की भिवंडी में अटकी हुई बड़ी रकम वापस दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

पश्चिम रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर काम में तेजी: डीआरएम पंकज सिंह

newsstand18@

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और सोनू निगम ने किया संगीत मासूम के एल्बम ‘बेदर्दी’ का भव्य लोकार्पण

newsstand18@

आशिर्वाद फाऊँडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह

newsstand18@