Entertainment Mumbai

सोनू निगम ने डल झील किनारेबिखेरा सुरों का जादू

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई / श्रीनगर।
रविवार को कश्मीर में संगीत की वादियाँ डल झील के किनारे उस समय गूंज उठी जब पद्मश्री सोनू निगम और महान बॉलीवुड सिंगर अगर कुमार निगम ने सुरीली तान छेड़कर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया।
कश्मीर की शांत वादियाँ आज संगीत से सराबोर हो उठीं, जब देश के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम और अगम कुमार निगम ने डल झील के किनारे आयोजित NDTV Good Times Live Concert में अपनी मधुर आवाज़ से समां बाँध दिया।

यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में हुआ, जिसमें हजारों दर्शकों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कश्मीर घाटी में छह महीनों के बाद आयोजित पहला बड़ा संगीत समारोह था, और इसने घाटी के सांस्कृतिक माहौल में नई जान फूंक दी।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे कश्मीर के युवा कलाकार रूहान मलिक की प्रस्तुति से हुई,
जिन्होंने अपनी फ्यूज़न धुनों और लोकसंगीत के मेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इसके बाद तौकीर काज़ी ने अपने प्रसिद्ध गीत “ये पल” और अन्य हिट नंबरों से माहौल को जोश से भर दिया।
मुख्य प्रस्तुति में सोनू निगम ने जब मंच संभाला, तो दर्शक तालियों और जयकारों से गूंज उठे।
उन्होंने “कल हो ना हो”, “अभी मुझमें कहीं”, “साथिया”, “सुरज हुआ मद्धम” जैसे अपने लोकप्रिय गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार अगम कुमार निगम ने ” लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में ” ” पत्थर के सनम तुझे हमने मोहब्बत का खुदा जाना ” आदि गीत गाकर तालियों की गड़गड़ाहट लूट ली।
कॉन्सर्ट का सबसे भावनात्मक पल तब आया, जब सोनू निगम ने अपने गुरु मोहम्मद रफ़ी को समर्पित श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया।
सारे हॉल में दीपक की रोशनी और मोबाइल फ्लैश की चमक के बीच वातावरण भावनाओं से भर गया।

दर्शकों ने सोनू निगम के प्रदर्शन को “कश्मीर में संगीत का नया अध्याय” बताया।
कई स्थानीय कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने कहा कि यह कार्यक्रम घाटी की सांस्कृतिक पहचान को फिर से जीवंत कर गया।
सोनू निगम ने कश्मीर को फिर से सुरों की रूह से जोड़ दिया।
कार्यक्रम के दौरान डल झील की पृष्ठभूमि में सजी रंगीन रोशनी, लेज़र शो और लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने माहौल को अविस्मरणीय बना दिया।
सोनू निगम की प्रस्तुति के बाद दर्शक देर तक “वंस मोर! वंस मोर!” के नारे लगाते रहे।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि श्रीनगर में बॉलीवुड गायक सोनू निगम और अगम कुमार निगम का लाइव कॉन्सर्ट केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगा और स्थानीय कलाकारों को व्यापक दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेगा।

Related posts

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

अनूप जलोटा के स्वर में स्वामी अवधेशानंद महाराज के जीवन पर आधारित भजन की रिकॉर्डिंग संपन्न, उभरते अभिनेता संगीत मासूम पर फिल्माया जाएगा

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@