Mumbai

भारत मर्चेंट चेंबर में आईआरसीटीसी वेस्ट जोन जीएम गौरव झा ने कहा टिकट दलालों पर अंकुश लगा है

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर तत्काल एवं जनरल टिकट बुक कराते समय यात्री की आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने के अच्छे परिणाम आए है। इससे आम यात्रियों को कुछ राहत अवश्य मिली है। तथा दलालों पर कुछ अंकुश लगा है। यह बात आईआरसीटीसी वेस्ट जोन के ग्रुप जीएम गौरव झा ने भारत मर्चेंट्स चेंबर के सदस्यों से कही।
कपड़ा बाज़ार के व्यापारियों के आमंत्रण पर भारत मर्चेंट्स चेम्बर में गौरव झा ने कहा केंद्र सरकार ने आईआरसीटीसी को नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया है। यह इस बात का प्रमाण है कि कंपनी अच्छा काम कर रही है। आईआरसीटीसी मुख्यतः टिकट बुकिंग, रेल नीर पानी का उत्पादन व बिक्री, कैटरिंग, व टूरिस्ट के लिए लक्ज़री ट्रेन का संचालन करती है।
इससे पहले चेंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने गौरव झा का स्वागत करते हुए कहा कि कैटरिंग कांट्रैक्टर्स द्वारा अधिक चार्ज लिए जाने व 500 ML की पानी कमी की बात अतिथि के समक्ष उठाई। इस पर उन्होंने माना कि 500ML के रेल नीर पानी का उत्पादन से ज़्यादा माँग है। तथा अभी सिर्फ वंदे भारत में ही 500ML की बोतल दी जा रही है। तथा खाने-नाश्ते के निर्धारित दर से अधिक पैसा लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर कड़ी करवाई की जाती है तथा जहां जहां आईआरसीटीसी के ख़ुद के किचन वहाँ CCTV द्वारा कंट्रोल के माध्यम से क्वालिटी पर भी पूरा ध्यान रखा जाता है। अधिक पैसा वसूलने के केस में यात्री 139 व ट्विटर व संचार माध्यम से भी शिकायत कर सकते है। तथा यात्रियों को डिजिटल पेमेंट करने की भी सलाह दी जिससे ओवर चार्जिंग की समस्या पर निजात पाया जा सके।
वार्ता के दौरान मंत्री नवीन बगड़िया ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में ख़ान पान की क्वालिटी अच्छी है परंतु शताब्दी ट्रेन के स्टैण्डर्ड को और अच्छा बनाने की जरूरत है। इस पर उन्होंने इस पर अवश्य ही ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री का रेलवे को यात्री फ्रेंडली बनाने पर फोकस है। और आईआरसीटीसी इस बात का ध्यान रख रहा कि समयनुसार यात्रियों को जैन फ़ूड आदि खाना मिले। इस चर्चा में ट्रस्टी राजीव सिंगल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंत्री निलेश वैश्य, अजय सिंघानिया, डीआरयूसीसी सदस्य श्रीप्रकाश केडिया ने भी भाग लिया।

Related posts

डॉ विजय पंडित के गजल संग्रह ‘पानी के बुलबुले’ का का लोकार्पण

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

मुंबई में चक्रवात का असर, लगातार हो रही झमाझम बारिश

newsstand18@